Ram Mandir

Ram Mandirअयोध्या के राजकुमारों के स्वागत के लिए मिथिलावासी तैयार हैं। इस बार आयोजन तीन की बजाय सात दिन चलेगा। इसका शुभारंभ 8 से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने कार्यक्रम तय करते हुए तैयारियों के लिए जिम्मेदारी तय की हैं।

संजय प्लेस स्थित रेस्तरां में शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस बार जनकपुरी क्षेत्र में 4 मुख्य सिंह द्वार और विभिन्न मार्गों पर 30 द्वार सजेंगे। पुलिस चौकी के पीछे वाली पार्किंग में राजा जनक का महल बनेगा।

कोलकाता के कारीगर अयोध्या में बन रहे प्रभु राम मंदिर की तर्ज पर जनक महल बनाएंगे। यह 222 फुट चौड़ा और 120 फुट गहरा बनाया जाएगा। राजा जनक पीएल शर्मा ने बताया कि आयोजन से 2-3 दिन पहले शहर भर में यात्रा निकालते हुए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। वार्ता में अशोक अरोरा, बृजेन्द्र सिंह बघेल, अनिल वर्मा, हीरेन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, राजू, गजेन्द्र शर्मा, अनिल रावत समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

राजा जनक ने बताया कि 10 अक्टूबर को सीता जी जनकपुरी भ्रमण के बाद संजय प्लेस के सामने एचआईजी फ्लैट्स कॉलोनी में बने मंदिर में गौरा पूजन करने जाएंगी। 11 अक्टूबर की दोपहर राम-सीता विवाह के प्रतीक स्वरूप तुलसी और शालिग्राम के फेरे की रस्म संजय प्लेस पुलिस चौकी के नजदीक नारायण टावर के मंदिर में पूरी होगी।

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति का विस्तार करते हुए संरक्षण मंडल में पीके अरोरा, जीपी अग्रवाल, अजय अग्रवाल और स्वागत अध्यक्ष ब्रजमोहन तापड़िया, उपाध्यक्ष रंजीत सामा, केएन अग्निहोत्री, विनय मित्तल, अनिल रावत, आरएस सेंगर, आरएम सिंघल, जितेंद्र गर्ग, सत्यपाल अरोरा, अंबा प्रसाद गर्ग, आलोक अग्रवाल, तपन अग्रवाल, रोहित चतुर्वेदी और नवीन अरोरा शामिल किये हैं। मंत्री पद का उत्तरदायित्व अशोक जैन, चंद्रवीर सिंह फौजदार, विभु सिंघल, नितिन जौहरी, हरिओम, मुकेश अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह फौजदार, राकेश मेहरा, संजय अग्रवाल, मनोज जैन को सौंपा गया है।

Jyotsna Sharma
Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.

By Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.