Janak Mahal at Janakpuri in Agraफाइल फ़ोटो
Janak Mahal at Janakpuri in Agra
फाइल फ़ोटो

आगरा की ऐतिहासिक राम बारात की आगवानी की ज़िम्मेदारी इस बार संजय प्लेस क्षेत्र को दी गई है। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला 2023 के लिए जनकपुरी संजय प्लेस में 10 से 12 अक्टूबर को सजाई जाएगी। इसके पहले 1994 में जनकपुरी संजय प्लेस में सजाई जा चुकी है।

श्रीराम लीला कमेटी की रविवार शाम को श्रीराम हनुमान मंदिर में आयोजित बैठक में 2023 की जनकपुरी के स्थल की घोषणा की गई। कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि कमेटी ने स्थल चयन के लिए कोर कमेटी का चयन किया था। कोर कमेटी के पास 10 से अधिक स्थानों पर जनकपुरी सजाने के प्रस्ताव आए थे। इनमें कमला नगर, नेहरू नगर, जयपुर हाउस, संजय प्लेस, आदि शामिल थे।

कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रस्तावों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों का दौरा करके जायजा लिया। इसके बाद शहर के बीचोबीच मंच के लिए संजय प्लेस को उपयुक्त माना गया। यहाँ पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान, लाखों श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग द्वार और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर पाई गई। इस पर कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने संजय प्लेस में जनकपुरी बनाने की घोषणा की।

इस फैसले के बाद संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने श्रीराम लीला कमेटी को धन्यवाद दिया। संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के हिरेन अग्रवाल ने बताया कि इस बार जनकपुरी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। संजय प्लेस के निवासियों के लिए यह हर्ष का विषय है। वह एक बार फिर से श्रीराम की बरात का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

बैठक में रामलीला कमेटी के अतुल बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, ताराचंद, संजय सादाबाद, संजय तिवारी व जनकपुरी कमेटी से शिब्बीमल अग्रवाल, पीएल शर्मा, मुरारीलाल, अनुराग बंसल, अनिल अग्रवाल, विनय मित्तल, केएस अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Jyotsna Sharma
Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.

By Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.