theft from scooter in agra

theft from scooter in agraखेरागढ़ में एक पेट्रोल पंप पर गल्ला व्यापारी सीताराम गोयल के स्कूटर की डिकी से एक किशोर 3 लाख रुपये ले उड़ा। सीताराम बोतल में पेट्रोल भरा रहे थे। पंप के सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। पुलिस ने जांच की। किशोर और उसका साथी बैंक से ही व्यापारी के पीछे लगे थे।

गल्ला मंडी के व्यापारी सीताराम गोयल आरएसएस के जिला पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से दोपहर 12 बजे 3 लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद बाइपास मार्ग स्थित एचपी कंपनी के पेट्रोल पंप पर पहुँचे। उन्होंने स्कूटर खड़ा किया। डिकी से खाली बोतल निकालकर सेल्समैन के पास खड़े हो गए। तभी 12 साल का एक किशोर आया। उसने डिकी को उठाया और रुपयों से भरा थैला लेकर दौड़ता है। पंप के बाहर खड़े अपने साथी ककी बाइक पर बैठ कर भाग जाता है। व्यपारी ने बोतल रखने के लिए डिकी खोली, डिकी में थैला नहीं देखकर उनके होश उड़ गए। उन्हें लगा कि बैंक में भूल आए हैं। इस पर वहाँ गए। मगर बैंक में थैला नहीं था। बाद में पंप पर आए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तब थैला चोरी होने के बारे में पता चला।

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि व्यापारी ने पुलिस को 40 मिनट बाद घटना की जानकारी दी। बैंक और पंप के सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। पता चला कि आरोपी किशोर और उसका साथी बैंक से व्यापारी के पीछे लगे थे। वह बैंक में अंदर नहीं गए थे। बाहर से ही नजर बनाए थे। व्यापारी के पीछे पेट्रोल पंप तक आए। किशोर ने पंप के अंदर पहुँच कर वारदात की और बाहर आकर बाइक सवार के साथ भाग गया। पंप के आसपास कई लोग थे लेकिन किसी ने शक नहीं किया। पूरी वारदात को 30 सेकंड में अंजाम दिया गया। आरोपी बाइक से सैंया रोड़ की तरफ भागे। टीम को लगाया गया है।

Jyotsna Sharma
Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.

By Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.