, , ,

बकरीद पर तीन घंटे तक होगा ताजमहल का मुफ्त दीदार

अगर आप रविवार को ताजमहल के दीदार का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस दिन तीन घंटे तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क (free entry to tajmahal) मिलेगा। इस सुविधा का लाभ देशी-विदेशी सभी पर्यटक उठा सकेंगे। रविवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार है। बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की…

free entry to tajmahal

free entry to tajmahalअगर आप रविवार को ताजमहल के दीदार का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस दिन तीन घंटे तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क (free entry to tajmahal) मिलेगा। इस सुविधा का लाभ देशी-विदेशी सभी पर्यटक उठा सकेंगे। रविवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार है। बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाती है। इसके चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बकरीद पर तीन घंटे ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रखने का आदेश जारी किया है।

अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि बकरीद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा होती है। इसके लिए तीन घंटे प्रवेश निशुल्क (free entry to tajmahal) रहेगा। सुबह सात से 10 बजे यह सुविधा तक रहेगी। इस दौरान नमाजियों के साथ सभी पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिलेगा। सुबह 10 बजे से सभी टिकट काउंटर शुरू होंगे। इसी समय से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू होगी।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

ताजमहल में प्रवेश का भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये, विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये, जबकि सार्क और बिम्सटेक देशों के लिए 540 रुपये का टिकट है। 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलता है। वहीं मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये का टिकट अलग से लगता है। रविवार को सुबह सात से 10 बजे तक किसी भी पर्यटक का टिकट नहीं लगेगा। निशुल्क प्रवेश (free entry to tajmahal) और साप्ताहांत होने के कारण पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

ईद और बकरीद की नमाज के समय ताजमहल में प्रवेश का कोई टिकट नहीं लगता है। इस दौरान पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश (free entry to tajmahal) मिलता है। शाहजहां के उर्स पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश रहता है। विश्व धरोहर दिवस पर भी यह सुविधा मिलती है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश मिला।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →